रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखण्ड के टोकलो बाजार चौक में विधायक निधि से हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो के युवा नेता सन्नी उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम भारनिया पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई एवं केनके पंचायत समिति सदस्य अर्जुन हांसदा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर स्थानीय झामुमो नेता दीकु गागराई, जयपाल गागराई, अमर सिंह बोदरा, प्रदीप महतो, महेश महतो, ग्रामीण मुण्डा हरिचरन गागराई, जगदीश सामाड़, होकोई गोप, गोमिया गागराई, सुखन गागराई, सुखलाल तांती, बिंजू गोप, बिल्कन हांसदा, नारायन सामाड़, मंगल सिंह गागराई, मानकी गागराई राजा महतो, मुखिया महतो सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.











