रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:सरना स्थल पेल्लो टुंगरी बनमलीपुर में उरांव सरना समिति चक्रधरपुर के सहयोग से ग्राम चंद्रजारकी, चक्रधरपुर की गरीब लड़की का शुभ विवाह गुमला जिले के भरनो निवासी सुशील उरांव के संग संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रंजीत तिर्की, उपाध्यक्ष शंकर टोप्पो, अनिल उरांव, उपसचिव चंद्रनाथ लकड़ा, पाहन- सोमरा टोप्पो, मंगरा कोया, प्रेमचंद कच्छप, जितू कच्छप, जयद्रथ बरहा, जगन्नाथ कुजूर,रवि खलखो, राजेश मिंज एवं दोनों पक्षों के अभिभावक समेत काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे.











