रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर :चक्रधरपुर प्रखण्ड के सुरबुड़ा पंचायत अंतर्गत सारजोम डीह के राखाढ़ीपा मैदान में आजाद हिन्द,आदिवासी सरना क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्टिंग क्लब, हादुर टोकलो और सुन्डी ब्रदर्स हादुर, टोकलो के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन झामुमो नेता सन्नी उरांव ने किया. फाइनल मैच शानदार रहा. निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच बराबरी पर छूटा. इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में सुंडी ब्रदर्स टीम टोकलो विजेता बनी. स्पोर्टिंग क्लब हादुर की टीम उपविजेता एवं के एनएण्ड जे की टीम तीसरे स्थान पर रही. जिन्हें मुख्य अतिथि सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, स्थानीय मुखिया जंगल सिंह गागराई , एवं झामुमो प्रखण्ड सचिव ताराकांत सिजुई के हाथों खस्सी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच राजू बंकिरा, मैन ऑफ द सिरिज मनीष एवं वेस्ट गोलकीपर का खिताब जुरिया सामड़ ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन दिखा कर अपने नाम किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जंगल सिंह गागराई, पीरू हेम्ब्रम, ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, अनिल कुमार सामड़, दिखा गागराई, अर्जुन हादसा, संजीत बंकिरा आदि मंचासीन रहे.प्रतियोगिता को सफल बनाने में आदिवासी सरना आजाद हिन्द क्लब, के अध्यक्ष सोहन सुन्डी, सचिव सन्नी गागराई, कोषाध्यक्ष बुधन गागराई, एवं झामुमो के पंचायत अध्यक्ष लीवेन हेम्ब्रम, पंचायत सचिव हरिचरण गागराई सहित कमिटी के सदस्य सोहन गागरोन, कुंवर सिंह गागराई, रोहित गोप, लक्ष्मण गागराई, हरिश चन्द्र गोप, हरिचरण गागराई, आदि का सराहनीय योगदान रहा.













