रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : श्री शिरडी साई भक्त मंडल की ओर से श्री साईं देवस्थान कुदलीबाड़ी में जरूरतमंद बच्चों के बीच पुराने वस्त्र वितरित किये गये. मौके पर शिरडी साई भक्त मंडल की मिनिता दोदराजका, शिखा भगेरिया, अंजू खिरवाल, डॉ प्रतिभा प्रधान और गणेश पाड़िया मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर श्री शिरडी साई भक्त मंडल की प्रमुख सदस्य मिनिता दोदराजका ने कहा कि शिरडी साई भक्त मंडल की ओर से समाजिक क्षेत्र में कार्य जारी रहेगा.




