
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता और गुरुजी शिबू सोरेन के साथ पहुंचे. पश्चिम सिंहभूम के सेरेंगसिया वीर शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी, वहीं न्यायपंच कार्यालय का उदघाटन कर कोल्हान के आदिवासियों के लिए सौगात दी, जहां लोग अब त्वरित और सुलभ न्याय मिल सकेगी. मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम सभी ऐसे वीर शहीदों के वंशज हैं.

उनके संघर्षों की बदौलत हमें अपना राज्य मिला, अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है. उन्होंने कहा कि मानकी मुंडा के रिक्त पदों को भरा जाएगा, इसके लिए विभाग को निर्देश दे चुके है. चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों को सम्मान दे रही है. श्री बिरुवा ने वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि इन्ही वीर सपूतों की लड़ाई का परिणाम है कोल्हान की मानकी मुंडा व्यवस्था और विलकिंसन रूल्स. कोल विद्रोह का आगाज यहीं से हुआ. विधायक दीपक बिरुवा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देते हुए विभिन्न विकास योजनाओं तथा अस्पताल, सड़क आदि को वीर शहीदों के नाम पर किया जाए.

विधायक ने न्याय पंच कार्यालय शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. इससे पूर्व सेरेंगसिया वीर शहीदों को दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू समेत अन्य गणमान्य लोगों ने सेरेंगसिया के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी और नमन किया.
वहीं शहीद पोटो हो खेल विकास योजना का उदघाटन मुख्यमंत्री ने किया. वहीं जिला प्रशासन द्वारा शहीदों के सम्मान में शहीद दिवस सेरेंगसिया का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आयुक्त, डीआईजी, डीसी, एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही. इस मौके 19 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से 19 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया, वहीं लाभुकों के बीच वनपट्टा का वितरण किया गया. शहीद दिवस पर झामुमो कार्यकर्त्ताओं का हुजूम बाइक रैली निकाल कर सेरेंगसिया पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर कुल स्वीकृत 17 सामुदायिक वनपट्टा (कुल रकवा 4728.67 एकड़) में से 02 सामुदायिक वनपट्टा, जिले में पूर्ण कुल 5,651 आवासों में से 01 व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास की राशि का डेमो चेक, 03 व्यक्तियों को मुंडा-मानकी नियुक्ति पत्र, उग्रवादी हिंसा अनुकंपा अंतर्गत 02 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र, 02 व्यक्तियों को ग्रीन राशन कार्ड, जेएसएलपीएस अंतर्गत मिलने वाली ऋण का 01 डेमो चेक, पोटो हो स्मारक समिति को वित्तीय सहायता पत्र का वितरण तथा विधायक निधि से क्रय किए गए 04 एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया.
कार्यक्रम में शिलान्यास किए गए योजनाओं की सूची-
◆ खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत शहीद तिलाईसुद गांव सीमा से रोरो चौक तक 5,500 फीट पी.सी.सी पथ निर्माण
◆ 20 अदद् एसटी/एससी टोला में नलकूप निर्माण कर सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना
◆ 200 अदद् एसटी/एससी टोला में नलकूप निर्माण कर सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना
◆ टोंटो प्रखंड के सेरेंगसिया में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना सेरेंगसिया स्मारक स्थल
◆ टोंटो प्रखंड के सेरेंगसिया में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना सालीबुरु
◆ टोंटो प्रखंड के सेरेंगसिया में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना गुन्दीबुरु
◆ नगर परिषद चाईबासा अंतर्गत वार्ड नंबर 02, 09, 12, 14, 15, 18 एवं 19 में पेवर ब्लॉक बिछाने एवं पी.सी.सी पथ निर्माण
◆ उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामपानी में 04 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ मध्य विद्यालय करमपदा में 05 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ प्राथमिक विद्यालय नोवागांव में 03 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ प्राथमिक विद्यालय मेरेलगाड़ा में 03 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ एस.पी.जी प्राथमिक विद्यालय, पोटका, चक्रधरपुर में 04 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ जी.सी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा में 06 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ मझगांव प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र, धोबाधोबिन का नवीकरण कार्य
◆ खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र, पूर्णिया का नवीकरण कार्य
◆ झींकपानी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पहाड़भागां में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण
◆ टोंटो प्रखंड के केंजरा पंचायत के ग्राम सालीकुटी में पुलिया का नवीनीकरण का कार्य
◆ टोंटो प्रखंड के नीमडीह पंचायत के सुन्डी सुरनियां ग्राम स्थित पुलिया का पहुंच पथ निर्माण
◆ टोंटो प्रखंड के शहीद स्मारक सेरेंगसिया में प्रकाश की व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन
कार्यक्रम में उद्घाटन किए गए योजनाओं की सूची-
◆ गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत नायक बस्ती नाला पर चेक डैम का निर्माण
◆ सोनुआ प्रखंड अंतर्गत उदयपुर नाला पर चेक डैम का निर्माण
◆ मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत झारबेड़ा नाला पर चेक डैम का निर्माण
◆ नवनिर्मित नगर परिषद का कार्यालय भवन, चक्रधरपुर
◆ टोंटो प्रखंड के वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान का निर्माण
◆ सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बुरुहातु से कुईडबुसू जानेवाली पथ में 2,800 फीट पी.सी.सी पथ निर्माण






