
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंदरकोड़ा गांव में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में शनिवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस सबंध में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी देवसांय भगत नें अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों गुप्त सुचना के अधार पर फरार पति को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया था. बताया जाता है कि एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कोन्दोरकोड़ा गाँव के टोला सुन्डीसाई की रहने वाली मुंगली सुन्डी (42) नें गुरुवार की रात को पौधों में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवा को पीकर आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनो ने शव को देख जगन्नाथपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई उमेश प्रसाद, रविशंकर तिवारी जब घटनास्थल पहुंचे तो मौके से मृतका का पति फरार था. जगन्नाथपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति चन्द्रमोहन ने तीन शादी की थी. पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं, वहीं दूसरी का कोई बच्चा नहीं था. दोनों पत्नी छोड़ कर चली गई थीं. मृत्तिका मुंगली सुंडी चन्द्रमोहन की तीसरी पत्नी थी, जिसके साथ वह हमेशा मारपीट व गाली गौलौज आदि किया करता था. इससे तंग आकर उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी देवसाय भगत ने कहा कि पुलिस यूडी केस कर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं शव का पोस्टमार्टम करा कर देर शाम परिजनो को सौंप दिया गया.





