
जमशेदपुर : शहर के जाने-माने व्यवसायी प्रेमचंद जी बरवालिया का शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे निधन हो गया. उन्होंने अपने आदित्यपुर आशियाना स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली. वह करीब 74 वर्ष के थे. वह अपने पीछे पुत्र, पुत्र बधु, पोते-पोती से भरा-पुरा परिवार छोड़ गये हैं. शनिवार की दोपहर जुगसलाई के महाकालेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके द्वितीय सुपुत्र संदीप बरवालिया ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. स्व प्रेमचंद बरवालिया की अंतिम यात्रा में पुरुषोत्तम बरवालिया, राजकुमार बरवालिया, अशोक अग्रवाल समेत शहर के कई गणमान्य लोग व व्यवसायी शामिल हुए और स्व बरवालिया को भावभीनी विदाई दी.





