चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थानांतर्गत आराहासा कैंप में सीआरपीएफ 60 के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार जवान का नाम अमित सिंह था. उसने इंसास गन से पहले कैंप में गोलियां चलायी. उसके बाद गन से अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया. घटना बीती रात की बतायी जाती है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है. शुक्रवार की सुबह चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि देनेवालों में कमांडेंट आनंद कुमार जेराई, उप कमांडेंट जियाउल हक समेत अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे.श्रद्धांजलि सभा के पश्चात शव को मृतक के पैतृक गांव जम्मू-कश्मीर के बिसना के देवली भेज दिया गया.




