चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर के जाने माने चिकित्सक डॉक्टर वाईपी सिंह का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. उन्हें स्थानीय प्रखंड कार्यालयके निकट बाइक सवार दो युवकों ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने स्थानीय प्रखंड कार्यालय के निकट डॉ सिंह को काफी तेज रफ्तार में धक्का मार दिया था जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि डॉ सिंह को धक्का मारने वाले बाइक सवार युवक मुंडियादल गांव के निवासी हैं..



