रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर भारत भवन परिसर स्थित विवाह भवन में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने शिविर-आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने में मदद मिलती है. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया. आयोजकों की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील भी की गई. मौके पर आयोजन समिति के विनोद कुमार साहू ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि हेल्थ बडी चक्रधरपुर एवं सस्ता सुंदर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अन्य स्थानों पर भी जल्द कैंप लगाने का प्रयास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में डॉक्टर दिव्या कुमारी वा एके महतो ने लोगों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच, दांतों की जांच, सामान्य चिकित्सक से परामर्श, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं वजन की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई. शिविर में समाजसेवी श्रवण केजरीवाल, दिलीप प्रधान, पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान के अलावा फ्रेंचाइजी संचालक कुमार चेतन, शुभम मजुमदार सहित अन्य उपस्थित रहे.







