रामगोपाल जेना/चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की एक संयुक्त बैठक केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबललू सुंडी की अध्यक्षता में महासभा के चाईबासा हरिगुट्टू स्थित कला-संस्कृति भवन में संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय से लेकर प्रखंड कमेटी तक के पदाधिकारी शामिल हुए. संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से हो समाज की वर्षों पुरानी मांग, हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने पर चर्चा हुई. इसके लिए आगामी अगस्त माह में दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसमें झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि जुटेंगे. भाषा विकास के समर्थन में विभिन्न सक्रिय सामाजिक संगठनों से सहयोग लेने का भी निर्णय लिया गया. ठीक इसी तरह अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में दो दिवसिय आदिवासी युवा महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में राष्ट्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, पूर्व महासचिव सोमा कोड़ा, संगठन सचिव सुशील सवैयां, सांस्कृतिक सचिव प्रकाश पुरती,प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरुआ, उपाध्यक्ष नरसिंह बिरुली, कोषाध्यक्ष शंकर सिदू, संगठन सचिव राहुल पुरती, संयुक्त सचिव रायसिंह बिरुआ, दिउरी सदस्य बबलू उर्फ भगवान बिरुआ, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा, पूर्वी सिंहभूम उपाध्यक्ष रवि सवैयां, अनिल बोदरा, मदन बोदरा, बलराम लागुरी, एलिस बोदरा, सागेन तियु, अनिल उर्फ प्रोसेस चातर, दिनेश हेम्ब्रम, नंदलाल तिरिया, चाहत देवगम, रामेश्वर बिरुआ, तुलसी बारी, हीरामनी पाड़ेया, प्रमिला बिरुआ, रश्मि कुल्डी, पार्वती हेम्ब्रम, नारायण पाड़ेया सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद थे.



