रामगोपाल जेना/चाईबासा:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित मागे मिलन समारोहगांधी मैदान चाईबासा में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो गया.आयोजन समिति के संयोजकपूर्व मंत्री और भाजपा नेता बडकुंवर गागराई मौजूद थे.पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों के आदिवासी समाज की महिलाएं पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे. मागे मिलन समारोह का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर भाजपा नेता जेबी तुबिद ,श्रीमती मालती गिलुआ जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, शशिभूषण सामाड, भाजपा नेता प्रताप कटियार, चंद्रमोहन तियू केदार नायक, दुनिया कुमार, बिरजू रजक, भूषण पाठ पिंगूवा,श्रीमती गीता बालमुचू, सुमन गागराई, डाक्टर मनोज कोड़ा, विजय मेलगांडीसमेत जिले के काफी संख्या में आदिवासी महिलाएं पुरुष पहुंचे हुए थे.



