चक्रधरपुर : चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर खूंटपानी के पास शराब से लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद वाहन में लदी बीयर और अंग्रेजी शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखर गईं. इस दौरान कई बोतलें टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना में शराब के लाइसेंसधारी को करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, शराब की खेप चाईबासा से चक्रधरपुर और मनोहरपुर ले जाई जा रही थी. इसी दौरान खूंटपानी के पास पिकअप वैन पलट गई. हादसे के बाद सड़क पर शराब की पेटियां और बोतलें बिखर गईं. कई बोतलें टूटने से शराब सड़क पर फैल गई. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे के बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखरी देखकर कुछ युवक उन्हें उठाने के लिए मौके पर पहुंच गए. इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.
फिलहाल, हादसे के कारणों और क्षतिग्रस्त शराब की वास्तविक मात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है.





