चक्रधरपुर : पोड़ाहाट के डीएफओ नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकीकृत जल ग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कुंदरू गुट्टू रेंज में लोगों को साल/सियाली पत्ते की प्लेट व कटोरी बनाने की मशीनें वितरित की गईं. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को साल/सियाली पत्ते की प्लेट व कटोरियां मुहैया कराते हुए उनके संचालन का प्रशिक्षण दिलाना था. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान क्षेत्र के पनसुआ, जाटे, झूमपुरा एवं भूतनासा गांवों में ग्रामीणों के बीच मशीनें वितरित की गईं. इसके साथ ही लाभुकों को मशीनों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई ताकि सामुदायिक सहभागिता एवं स्थानीय स्वामित्व के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पत्तल व कटोरियों का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके. सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों को साल/सियाली पत्ते की प्लेट व कटोरी बनाने का प्रशिक्षण मुहैया कराया गया ताकि वनों पर निर्भर उक्त ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद की जा सके. इसके साथ ही इस प्रशिक्षण के जरिये ग्रामीणों को पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करने के प्रति प्रोत्साहित करना भी इस अभियान का उद्देश्य रहा.



