चाईबासा : चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां से चार वर्षीय मासूम की अपरहण कर हत्या कर दी गयी है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं उसके पास से घटनाकारित करने में खून लगा पत्थर जब्त किया गया है. इस कांड में चक्रधरपुर के उलीडीह थाना इचींडा टोला से देवेंद्र बोदरा (31) को गिरफ्तार किया गया. इसे लेकर शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम खूटपानी के बालेमा हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध उनके चार वर्षीय बाल को अपहरण करने के संबंध में आवेदन दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके लिए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के द्वारा विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी पहलू एवं गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अराधी को गिरफ्तार किया गया. उसके निशानदेही पर लापता बालक के शव को मुफस्सिल थाना के चुईगुट्टू पहाड़ से बरामद किया गया. अपराधी ने स्वीकार किया कि वह बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था, जिसका बालक ने विरोध किया तो उसे पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.




