रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 15 से नव निर्वाचित वार्ड पार्षद सुनीति बाग ने क्षेत्र की जनता और सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार जताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जनता के विश्वास और सहयोग की जीत है. उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मिले अपार स्नेह और समर्थन को वह कभी नहीं भूलेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
सुनीति बाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आम जनता नहीं, आप सभी मेरे सहयोगी हैं. वार्ड संख्या 15 के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे. सबका साथ लेकर पारदर्शी और जनहितकारी कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी.” उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही, जनता से अपील की कि वे आगे भी इसी तरह मार्गदर्शन और सहयोग करते रहें.



