
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित आनंदपुर थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सदस्यों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. लेकिन ऐन वक्त पर चाईबासा पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को गुप्त सूचना मिली कि आनन्दपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गांव पतियार, बोरोतिका, रंगामाटी, जमीतरी तथा गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-रोयाम में प्रतिबंधित उग्रवादी नक्सली संगठन पीएलएफआइ के कमांडर सुजीत कुमार राम उर्फ साहुजी अपने 6-8 सदस्यों का दस्ता के साथ भ्रमणशील होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला हैं. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान प्रणव आनन्द झा, अपर पुलिस अधीक्षक सह चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथु सिंह मीणा, मनोहरपुर अ़नुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में छापामारी के लिए टीम निकली.
छापामारी के क्रम में जैसे ही छापामारी दल आनन्दपुर थाना अन्तर्गत ग्राम जमीतरी के पास पहुंचा तभी अचानक पतियार के तरफ से एक काला रंग का आपाची मोटरसाइकिल में तीन व्यक्ति हथियार के साथ आते हुए दिखे. इस बीच उन तीनो की भी नजर पुलिस पर पड़ गयी, जिसके बाद उसमें सवार दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर जंगल के तरफ तथा मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल लेकर वापस पतियार के तरफ भागने लगा. यह देख छापामारी दल ने तीनो के भागने की दिशा में दौड़ाकर तथा मोटरसाइकिलसे पीछा किया. पीछा करने के क्रम में काला रंग का जैकेट पहना हुआ व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया, जिसके पास से तलाशी के क्रम में हथियार, गोली एवं अन्य सामान बरामद हुआ तथा शेष बचे दो व्यक्ति जंगल तथा पहाड़ का लाभ उठाकर भाग गये.

टीम में शामिल सदस्य
- प्रणव आनन्द झा , सहायक पुलिस अधीक्षक ( अभियान ) , प0सिहभूम
2 . नाथु सिंह मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर - विमलेश कुमार त्रिपाठी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर
- खुर्शीद आलम, पुलिस निरीक्षक / थाना प्रभारी, आनन्दपुर थाना
5 . पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप मिंज, थाना प्रभारी मनोहरपुर थाना - पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह , थाना प्रभारी गोइलकेरा
- परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमारटुडू, आनन्दपुर थाना
नक्सलियों के पास से जब्त समान की विवरणी :
- एक प्वाइंट 315 का रायफल मैगजीन के साथ
- 7 . 62 mm एलएसआर का जिन्दा राउन्ड – 191 कारतूस
- प्वाइंट 315 बोर का जिन्दा गोली 114
- दो खोखा
- दस मोबाइल
- एक पाउच
- एक काला बैग
- एक मोबाईल पावरबैक







