चक्रधरपुर : वर्ष 1980 से संचालित श्रीश्री शीतला मंदिर कांवरिया संघ अपनी 46वीं कांवड़ यात्रा के तहत 9 अगस्त 2026 को बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए रवाना होगा. यात्रा संघ के संरक्षक सुरेश कुमार साव के नेतृत्व में निकाली जाएगी. इस वर्ष 130 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था एसी स्लीपर बस से यात्रा करेगा, जिसे लेकर तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह है. यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संरक्षक सुरेश कुमार साव, अध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, भावेश विश्वास, कमलेश, सागर, मोहित, रतन गुप्ता, डाबला यादव, बुलबुल पांडे, टिंकू, सागर पासवान, आकाश साव, विक्की शर्मा, राज, गोलू गुप्ता, संदीप साव, दीप सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में यात्रा की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. संघ के सचिव विजय कुमार साव ने बताया कि इस वर्ष यात्रा का रूट देवघर, बासुकीनाथ, वाराणसी, विंध्याचल एवं रजरप्पा धाम रहेगा. श्रद्धालुओं का जत्था 9 अगस्त 2026 को चक्रधरपुर से रवाना होगा तथा 18 अगस्त 2026 को यात्रा पूर्ण कर वापस लौटेगा. बैठक में सभी सदस्यों ने यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की.







