रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम चक्रधरपुर शहर के पोटका स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है. कॉलेज में अनुभवी एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं. संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है. कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है. संस्थान में डॉक्टर शिवपूजन सिंह, डॉक्टर श्रीकांत मजूमदार, प्रोफेसर रवींद्र नंदा एवं प्रोफेसर चंद्रशेखर नापित जैसे अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को प्राप्त होगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिलेगा. प्रबंधन के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्थान एक नया मील का पत्थर साबित होगा तथा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उत्कृष्ट अनुशासन एवं बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए प्रतिबद्ध है. कक्षा शुभारंभ के शुभ अवसर पर प्रिंसिपल एसएस प्रधान, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ श्रीकांत मजूमदार, प्रो रवींद्र नंदा, प्रो चंद्रशेखर नापित सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विद्यार्थियों ने भी नए सत्र का स्वागत किया. संस्थान द्वारा वर्तमान में विभिन्न संकायों में नामांकन जारी होने की जानकारी दी गयी है.






