
चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व कांग्रेस जिला कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व सीताराम रुंगटा के शताब्दी जयंती पर रविवार को कांग्रेस भवन में दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। बता दें कि चाईबासा में कांग्रेस भवन का निर्माण सीताराम रुंगटा की देन रही है। इसका उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णवल्लभ सहाय ने किया था। पश्चिमी सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है। कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं उनकी देन हैं। उनकी देन जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय रहेंगी और स्व सीताराम रुंगटा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जानवी जारिका, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई, बबलू कुमार रजक, वीर सिंह दास, संजय कुमार, मो सलीम, सोनल कुमारी, रणजीता वर्मा, मो असलम, कार्तिक बोस, सुशील कुमार दास समेत अन्य उपस्थित थे।



