जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में 29 अगस्त को हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. मेजर ध्यानचंद हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे. उनके जन्म दिवस को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के सीनियर शिक्षिका अनु कुमारी ने अपने भाषण द्वारा खेल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन में खेलकूद हमारे शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. अत: हर बच्चों को खेलकूद में अपनी रुचि दिखानी चाहिए. कक्षा केजी से 12वीं तक के सभी बच्चों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कक्षा केजी के छात्रों के लिए कलेक्ट द बॉल, कक्षा 1 और 2 के लिए थ्रो द बॉल, कक्षा 3 और 4 के लिए के लिए बैलेंस का बुक, कक्षा 5 और 6 के लिए दौड़ प्रतियोगिता, कक्षा 7 और 8 के छात्र के लिए क्रिकेट और छात्राओं के लिए खो-खो खेल का आयोजन किया गया, सर्वश्रेष्ठ कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए वॉलीबॉल और छात्राओं के लिए कबड्डी का आयोजन किया गया. सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में काफी उत्साह दिखाया और उनके अर्धवार्षिक परीक्षा के तनाव को काम किया गया. कार्यक्रम पूर्णतया शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.







