जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल सोनेट में यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी श्रीनिवासन के जमशेदपुर आगमन पर यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय ने कार्यकर्ताओ संग उनका और ब्रेकस इंडिया के वीपी कार्पोरेट सर्विसेज मोहन मुत्थू का किया. हर्ष पांडेय ने श्रीनिवासन को असंगठित क्षेत्र पर भविष्य की कार्य योजनाओ पर विस्तृत चर्चा की. वहां से दोनो जुस्को यूनियन पहुंचे, जहां यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और यूनियन पदाधिकारीयों संग स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान ट्रेड यूनियन पर लंबी परिचर्चा हुई. जुस्को यूनियन से वे टिनप्लेट यूनियन पहुंचे, जहां प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय व यूनियन पदाधिकारी संग संगठनात्मक चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मुख्य रूप से टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह, टिनपलेट यूनियन डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह, जुस्को यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, महामंत्री सीडी एस कृष्ण, मयंक सिंह, राज पांडेय, शिवांश तिवारी, आकाश राय, मनोज दास सहित अन्य शामिल हुए.







