
चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो को 27 अगस्त को रांची में कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी डॉ महतो ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर इस अवार्ड के लिए 19 सीएचसी और पीएचसी का चुनाव किया गया है. झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा 27 अगस्त को आईपीएच एडोटिरीयम नामकुम रांची में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सभी चयनित डाक्टरों को सम्मानित करेंगे.







