
जमशेदपुर : चित्रगुप्त समिति टेल्को-बिरसानगर की आमसभा सह मिलन समारोह टेल्को कॉलोनी के आदर्श मंडप-2 में आयोजित किया गया. केके सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस आमसभा में करीब 150 समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया. यहां सर्वसम्मति से 2019 में होने वाले चित्रगुप्त पूजा के लिए पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. निर्णय लिया गया कि धूमधाम से पूजा के साथ ही वार्षिक वनभोज भी किया जाएगा. नयी कमेटी में चेयरमैन दीपक कुमार, अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार, उपाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिन्हा, महासचिव पंकज कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव एके श्रीवास्तव, सह सचिव चंदेश्वर प्रसाद, संजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, सहकोषाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, कौशल किशोर, अंकेक्षक राकेश कुमार वर्मा एवं अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है.






