
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में रेलवे फाटक से तड़ंगा गांव तक निर्मित सड़क बनने के कुछ दिनों बाद ही उखड़ने लगी है. सड़क पर जगह जगह पत्थर (चिप्स) निकलने लगे हैं. सड़क निर्माण किस योजना से हुआ है, लोगों को इसकी जानकारी नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा घटिया निर्माण किया गया है. कई स्थान पर सड़क अभी से ही दरकने लगी है. विभागीय की लापरवाही के कारण संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्राक्कलन के मुताबिक नहीं किया गया है. बनने के चंद दिनों बाद ही सड़क से पत्थर उखड़ने लगा है. इससे लोगों में विभाग और जन प्रतिनिधियों के प्रति रोष है.







