चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया. मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया और वाहनों की जांच की गयी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने और चोरी की वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाया गया, वहीं दो पहिया वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे हेलमेट पहनकर और जरूरी दस्तावेज लेकर चलें और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही गयी.












