
संतोष वर्मा
Chaibasa : जिले के नक्सल प्रभावित छोटिनागरा थाना क्षेत्र के सोनापी गांव में पिछले दिनों हुई पति-पत्नी व दो बच्चे की हत्या के मामले में रविवार को किरीबुरू पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सबंध में रविवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया गया की चाईबासा के द्वारा छोटानागरा थाना कांड सं0 10 / 19 दिनांक 09 . 12 . 19 धारा 302 / 34 भा0द0वि0 के उदभेदन के लिये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी मनोहरपुर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , मनोहरपुर के अलावा पुअनि तुफैल खाँ, थाना प्रभारी छोटानागरा, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विवेक पाल, सअनि विनोद सिंह एवं छोटानागरा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बताया गया कि यह कांड अज्ञात अभियुक्त के विस्ताद दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि हत्याकांड में सोनापी गाँव के शंकर सुरीन, मंगल सुरीन तथा नन्दो सुरीन की संलिप्तता है, जो पकड़े जाने के डर से घटना के बाद से ही अन्यत्र छिपे फिर रहे है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता को गुप्त सूचना मिली थी। उनके दिशा निर्देश के आधार पर छापामारी दल ने सोनापी गाँव में छापामारी कर शंकर सुरीन, मंगल सुरीन तथा नन्दी सुरीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात कांड के अप्राथमिकी आरोपी शंकर सुरीन उम्र – लगभग 28, मंगल सुरीन उम – लगभग 23 वर्ष एवं नन्दो सुरीन , उम्र – लगभग 20 वर्ष सभी सा0 – सोनापी , थाना – छोटानागरा , जिला – पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा ने इस सामुहिक हत्याकांड में अपनी – अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है । तत्पश्चात इन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया । कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शंकर सुरीन द्वारा बताया गया कि उसके माता एवं पिता की मृत्यु कुछ दिन पहले हो गयी है जिसमें इसको लगता था कि सिंगा सुरीन । तथा उसकी पत्नी ने डायन – बिसाही कर दिया है जिससे इसके माता – पिता की मृत्यु हो गई है । अपने माता – पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए शंकर सुरीन ने दिनांक 8 दिसंबर को रात्रि में अपने दोस्त मंगल सुरीन एवं नन्दो सुरीन को इसके लिए तैयार किया फिर तीनो ने शंकर के घर पर ही हडिया पिया । उसके बाद शंकर के घर से टांगी लेकर तीनों सिंगा सुरीन के घर जाकर सिंगा सुरीन , उसकी । पत्नी एवं दो बच्चो को टांगी से मारकर हत्या कर दिया और टांगी को जंगल में कही फेंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी –
1 . शंकर सुरीन , उम्र – लगभग 28 , पे० – स्व० सुकराम सुरीन 2 . मंगल सुरीन , उम्र – लगभग 23 वर्ष , पे० – लबाय सुरीन एवं 3 . नन्दो सुरीन , उम्र – लगभग 20 वर्ष , पे० – स्व० डोमा सुरीन , सभी सा० – सोनापी , थाना छोटानागरा , जिला – पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा ।
छापामारी दल :
1 . विमलेश कुमार त्रिपाठी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , मनोहरपुर ।
2 पु0अ0नि0 तुफैल खाँ , थाना प्रभारी , छोटानागरा ।
3 . प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विवेक पाल , छोटानागरा थाना ।
4 . स०अ०नि० विनोद सिंह , छोटानागरा थाना ।
5 . छोटानागरा थाना सशस्त्र बल के जवान ।







