
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टााट स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड (जिसका नाम पहले जुस्को था) के लिए बहाली निकाली गयी है. कंपनी के वर्तमान कर्मचारियों और पूर्व में कार्य कर चुके कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह बहाली निकाली गयी है. जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मेकाट्रॉनिक्स ट्रेनी के साथ-साथ टेक्निकल असिस्टेंट, इलेक्ट्रिशियन, फिटर ट्रेनी के लिए यह बहाली निकाली गयी है, जिसके तहत 10 अगस्त तक आवेदक अपना आवरेदन जमा कर सकते है. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद शारीरिक टेस्ट होगा, जिसके बाद उनका चयन होगा. ट्रेनिंग भी उसके बाद किया जायेगा और फिर रटेस्ट और इंटरव्यू से सबको गुजरना होगा, जिसके बाद अंतिम चयन होगा. इसमें एक साल का अनुभव वाले और नैक सर्टिफिकेट होल्डर को ोजेडब्ल्यू 4 ग्रेड में बहाल किया जायेगा जबकि एक साल से कम अनुभव वाले को ट्रेनिंग लेना होगा, जिसके बाद उनको पैसे मिलेगा. इसके तहत 1 जून 1986 के बाद जन्में व्यक्ति को ही बहाल किया जायेगा जबकि एससी और एसटी के उम्मीदवारों को एक साल का अतिरिक्त छूट दी जायेगी. शारीरिक योग्यता की भी जांच होगी. ग्लास का पावर प्लस और माइनस 4 अधिकतम होगा जबकि सामान्य कलर विजन होना चाहिए. 4- किलो लड़की का जबकि लड़के के लिए 445 किलो वजन होना चाहिए. छाती 5 सेंटीमीटर फुलने के बाद होना चाहिए जबकि लंबाई 152 सेंटीमीटर होना चाहिए. जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मैकाट्रॉनिक्स ट्रेनी के लिए तीन साल का डिप्लोमा वाले को बहाल किया जायेगा, जिसको 55 फीसदी अंक हासिल हो जबकि फाइनल सेमेस्टर वाले को भी आवेदन जमा करने का मौका दिया गया है. जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेनी के लिए दो साल का फुल टाइम आइटीआइ कोर्स के साथ-साथ एक साल का अप्रेंटिस सर्टिफिकेट या एनसीवीटी मान्यता प्राप्त फुल टाइम नैक सर्टिफिकेट को भी अनिवार्य किया गया है. अप्रेंटिस में आवेदक कको कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल होना अनिवार्य है.













