जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम और विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इसकी अध्यक्षता मेडिकल सर्विसेज की जीएम व जेडीसी की चेयरपर्सन डॉ विनिता सिंह और वाइस चेयरपर्सन निशा मौजूद थीं. इस दौरान डीबी सुंदर रामम ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

पेश रिपोर्ट में बताया गया कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसको ध्यान में रखते हुए संसाधनों में बढ़ोत्तरी की जा रही है. डीबी सुंदर रामम ने कहा कि टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश होगी. इसको लेकर पूरी टीम को मरीजों का बेहतर इलाज और सर्विस प्रोवाइड करने की जरूरत है.












