
जमशेदपुर : देश के प्रख्यात आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका अपने ट्विट के लिए जाने जाते है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा को लिखे गये एक निजी पत्र को सार्वजनिक किया है. 5 जुलाई 1973 को लिखे गये इस पत्र में इंदिरा गांधी ने लिखा है कि आप जब चाहे आये, देखने की जब इच्छा हो, भावना व्यक्त करना होगा, चाहे आलोचनात्मक हो या अनुकूल भाव, आप व्यक्त कर सकते है. यह निजी पत्र को ट्विटर हैंडल पर उन्होंने साझा किया है. यह पत्र बताया गया है कि तब लिखा गया है जब इंदिरा गांधी को परफ्यूम गिफ्ट में जेआरडी टाटा ने दिया था. जेआरडी टाटा को लिखे गये पत्र में लिखा है ”मैं परफ्यूम से काफी रोमांचित हूं. परफ्यूम के लिए धन्यवाद. उन्होंने लिखा है ”वैसे तो हम इस तरह के परफ्यूम इस्तेमाल नहीं करते है और इन सारी दुनिया से वाकिफ नहीं हूं, लेकिन अब इसकी शुरुआत प्रयोग के तौर पर कर रही हूं.” उन्होंने आगे अपने पत्र में लिखा है ”आपको देखकर अच्छा लगा. आप कभी भी आना चाहे और मुझे देखना चाहते हो या कोई भावना व्यक्त करना हो, चाहे आलोचनात्मक हो या अनुकूल, आप व्यक्त कर सकते है, नि:संकोच. ” वैसे 1973 में लिखा गया यह पत्र अभी 48वें साल में एक बार फिर से सुर्खियां बंटोर रहा है. (नीचे देखे जेआरडी टाटा और इंदिरा गांधी की तस्वीर.)












