
जमशेदपुर : टाटा स्टील के सिंटर प्लांट के जेडीसी के चेयरमैन रहे मंजीत सिंह एक अक्टूबर को रिटायर कर गये. वे सिंटर प्लांट में काफी दिनों तक चेयरमैन रहे थे. उनके रिटायरमेंट के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने सिंटर प्लांट के कद्दावर कमेटी मेंबर सतीश सिन्हा उर्फ भोला सिंह को नया जेडीसी चेयरमैन सिंटर प्लांट का नियुक्त कर दिया. इसको लेकर उन्होंने पत्र भी जारी कर दिया. भोला सिंह काफी पुराने कमेटी मेंबर है और संजीव चौधरी टुन्नु के बचपन के दोस्त भी है. हालांकि, कभी उनकी निजी दोस्ती कभी यूनियन की राजनीति में आड़े नहीं आयी. भोला सिंह को अब मंजीत सिंह की जगह चेयरमैन बनाकर श्री चौधरी ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.




