जमशेदपुर : टाटा स्टील भूषण स्टील (बीएसएल) ने ओड़िशा के ढेंकनाल जिले स्थित अपनी इकाई से बांग्लादेश के बाजार में धामरा पोर्ट कंपनी लिमिटेड के माध्यम से 9 हजार टन (केटी) एलडी स्लैग का निर्यात किया है. यह उपक्रम कंपनी के परिचालन में एक और मील का पत्थर है, क्योंकि पहली बार भारत से बांग्लादेश को एलडी स्लैग का निर्यात किया गया है. हांगकांग स्थित ट्रेड हाउस और टाटा स्टील बीएसएल के मौजूदा खरीदार सेमकोआ लिमिटेड ने बांग्लादेश में सीमेंट बनाने की प्रक्रिया में एलडी स्लैग के बाजार को विकासित करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और निर्यात को सुलभ किया है. बांग्लादेश में संबंधित संयंत्र में एलडी स्लैग का टेस्ट और ट्रायल पहले ही किया जा चुका है। प्रस्तावित योजना प्रति वर्ष 100 केटी एलडी स्लैग का निर्यात करना है. इस पहल पर टिप्पणी करते हुए टाटा स्टील बीएसएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुबोध पांडेय ने कहा कि एक सतत भविष्य की अपनी खोज के तहत कंपनी ने हमेशा अपने बाइ-प्रोडक्ट्स से मूल्य सृजन कर परिचालन और बाजार के नवाचारों पर काम किया है. ग्राहक-केंद्रित अप्रोच के साथ, हमारे पास हस्तक्षेपों की श्रृंखला है और यह हस्तक्षेण उन्हें में से एक है, जिसका हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के पूरक के रूप में और नये बाजारों का पता लगाने के लिए कर रहे हैं. स्टील बनाने की प्रक्रिया में एलडी (लिंज़-डोनाविट्ज़) स्लैग बाय-प्रोडक्ट के रूप में उत्पन्न होता है. टाटा स्टील बीएसएल वर्तमान में हर साल लगभग 1 मिलियन टन एलडी उत्पन्न करता है. अपने ग्राहकों के सहयोग से कंपनी ने स्लैग सीमेंट, जीजीबीएस (ग्राउंड ग्रेनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग) और क्लिंकर बनाने में प्रयोग के लिए 0-6 मिमी आकार का स्लैग रेंज विकसित किया है. बाइ-प्रोडक्ट्स के अपने सस्टेनेबल ऑपरेशन के तहत टाटा स्टील बीएसएल संयंत्र के आसपास के ईंट निर्माताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे), सतह पक्कीकरण और निचले भूमि क्षेत्र को भरने के लिए एलडी स्लैग की आपूर्ति कर रहा है. इसके अलावा, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल की सीमेंट कंपनियों, राजमार्गों और ईंट के काम में उपयोग के लिए तटीय ओडिशा के वितरकों को भी एलडी स्लैग मुहैया कराया जा रहा है. इस उपक्रम को आगे बढ़ाने के लिए यह ऑटो और एचईएमएम (हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी) सेगमेंट और कृषि के लिए काउंटरवेट विकसित करने का भी काम कर रहा है. कंपनी जो फ्लाई ऐश, एलडी स्लैग और ब्लास्ट फर्नेस स्लैग उत्पन्न कर रही है, उसका 100 प्रतिशत रिसाइक्लिंग भी कर रही है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

टाटा स्टील बीएसएल का पूरा स्वामित्व हो जायेगा भूषण स्टील के पास
टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड, जिसे पहले भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के रूप में जाना जाता है, 31 मार्च, 2020 तक 5.6 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की मौजूदा स्टील उत्पादन क्षमता के साथ भारत की पांचवीं सबसे बड़ी फ्लैट स्टील उत्पादक कंपनी है. यह रोल्ड स्टील प्लांट और देश में ऑटोमोटिव ग्रेड और हाई कार्बन स्पेशल स्टील के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है. टाटा स्टील बीएसएल ने वित्त वर्ष 20 में 2,414.13 यूएसडी मिलियन (18,199.14 करोड़ रूपए) का सकल राजस्व दर्ज किया है. संस्थान 5,700 से अधिक के कर्मचारी आधार के साथ पूरे भारत में फैला हुआ है. 18 मई, 2018 को, इसे टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बामनीपाल स्टील लिमिटेड के माध्यम से अधिग्रहित कर लिया. टाटा स्टील बीएसएल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें सीआईआई, ओड़िशा स्टेट काउंसिल 2020 द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा (ईएचएस) में सर्वोत्तम अभ्यासों के लिए पुरस्कार, सीपीपी के तहत (ऊर्जा संरक्षण पहल और कार्बन उन्मूलन परियोजनाओं के लिए) ओड़िशा स्टेट एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड, उद्योगों के लिए 9वां आईकन एसडब्ल्यूएम एक्सीलेंस अवार्ड 2019 (अपशिष्ट प्रबंधन श्रेणी में ओवरऑल इन्वायर्नमेंट अवार्ड), 15वां सीआईआई- ईएचएस अवार्ड ओड़िशा चैप्टर (पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा में ओवरऑल एक्सीलेंस), इसकी खोपोली इकाई को ऊर्जा कुशल इकाई के लिए सीआईआई द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन पुरस्कार 2019 आदि प्रमुख पुरस्कार शामिल हैं. इस कड़ी में टाटा स्टील 16 नवंबर से भूषण स्टील का स्वामित्व पूरी तरह हासिल लेगी. दो जुलाई 2020 को इसका अधिग्रहण टाटा स्टील ने किया था. दो नवंबर को हुए निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला हो चुका है.












