
जमशेदपुर : केंद्र सरकार आगामी 15 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के दौरान बैंकिंग एमेनमेन्ट बिल लाने की तैयारी में है. इधर देश के दस लाख बैंक कर्मी आगामी 16 और 17 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा कर दिया है. इधर मंगलवार को जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन सहित तमाम बैंक संगठनों द्वारा जोरदार प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से बैंकों के निजी करण रोकने, बैंकिंग अमेंमेंट बिल वापस लेने और 16 और 17 दिसंबर को आहूत बैंक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. बताया, कि अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आनेवाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा. इस प्रदर्शन का नेतृत्व ” यू एफ बि यू” के संयोजक कॉम रिंटु रजक, कॉम हीरा अरकने,कॉम आर बी सहाय,कॉम सपन अदख,कॉम सुजीत घोष,कॉम आशीष दत्ता,कॉम रितेश सिंह इस प्रदर्शन में मोदी सरकार के खिलाफ, बैंको के निजीकरण के खिलाफ, सरकारी बैंको को बचाए रखने के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी कर बैंककर्मियों ने अपना रोष व्यक्त किया और सरकार को बैंक को ठप करने की चेतावनी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजीव रेड्डी, विवेक परासर, खुशबू मुंडा, रमाकांत झा, कुलकान्त कुशल हेंब्रम, श्रुति सरिता, अदिति प्रकाश, किंजल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



