
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड के शिपिंग सर्विसेज के चीफ एवं दी टिस्को शिपिंग सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष शांतनु वर्मा की माता अनुराधा वर्मा का मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया. वे सुबह में उनके कैज़र बंगलो स्थित आवास (मिलिट्री कैम्प के सामने) में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनके पिता एसके वर्मा टाटा मोटर्स के उच्च पदाधिकारी रह चुके हैं. बुधवार की सुबह 10:00 बजे बिष्टुपुर पार्वती घाट में उनकी अंत्येष्टि संपन्न होगी. इस दुखद समाचार से दी टिस्को शिपिंग सोसाइटी के सारे सदस्य शोकाकुल है. शांतनु वर्मा की पत्नी रुंकी वर्मा है, जो निको पार्क की पूर्व मैनेजर रह चुकी है.











