
पाकुड़ : झारखंड में कोहरे का कहर देखने को मिला. जहां पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर लदे ट्रक और यात्री बस में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में यात्री बस पर सवार 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घटना पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पडेरकोला की बतायी जा रही है. सभी घायलों को बेहतर ईलाज के लिए पाकुड़ और दुमका ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बस का नाम कृष्णा रजत है. जो बड़हरवा से सुबह 6:00 बजे देवघर के लिए निकली थी. घटना में चालक और खलासी की भी मौत हो गई है. घटना इतना जबरदस्त थी कि आसपास के इलाकों में चीख और चित्कार ही सुनाई दे रही थी. बाताया जाता है कि घने कोहरे और धुंध के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से चलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. (नीचे देखे पूरी खबर)
घायलों की सूची :
स्वीटी हेम्ब्रम (21 वर्ष) सिजुआ पढ़ने जा रही थी अमड़ापाड़ा. पडेरकोला में बस में चढ़ी थी. बसंती हेम्ब्रम (21 वर्ष) सिजुआ पढ़ने जा रही थी अमड़ापाड़ा पडेरकोला में बस में चढ़ी थी. पीयूष रजवार (4 वर्ष) पिता अजय रजवार, बीरपुर, सिउड़ी, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. मेघनाथ रजवार (15 वर्ष) बीरपुर, सिउड़ी, पियाली मालतो (35 वर्ष) सिमलकुंडी, हथिगड़ा, हिरणपुर, जॉयन हांसदा (40 वर्ष) सहरी, हिरणपुर, निजी स्कूल के शिक्षक, अपने बच्चे को लाने दुमका जा रहे थे. श्रुति कुमारी (20 वर्ष) बरहरवा, सुरेंद्र यादव (50 वर्ष) सारठ, रॉकी कुमार मंडल (30 वर्ष), तीनपहाड़, ऋषिदेव मंडल (22 वर्ष) महाराजपुर, साहेबगंज, आईटीआई परीक्षा में भाग लेने दुमका जा रहे थे. मोनिका बास्की (30 वर्ष) बांझी केंद्र, बरहरवा की नर्स. काठीकुंड अस्पताल जा रही थी. मंडल टुडू, शिवा पहाड़, पतना, साहिबगंज. बड़कू मरांडी, दिबीपुर, हुसैनाबाद, देवघर, राजेश कुमार चौबे(50 वर्ष) बरहरवा, दुमका जा रहे थे गाड़ी का पम्प बनाने. राजीव रंजन मंडल (42 वर्ष) कुरुवा, दुमका, बरहरवा से दुमका जा रहे थे, बीरेंद्र कुमार भगत (35 वर्ष), दिघी, बरहरवा, चंद्र मोहन (19 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज, मुन्ना साहा (22 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज, विष्णु बागति (25 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज, मिथुन बागति (32 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज, इबराज नदाप (48 वर्ष) चांद शहर, राधानगर, साहिबगंज, विकास घोष(30 वर्ष) कठहलबाड़ी, बरहरवा, साहिबगंज, विक्रम दास (21 वर्ष), बरहरवा, दुमका जा रहे थे.
हादसे पर सीएम ने जताया दुख, एक लाख का मुआवजा देगी सरकार
पाकुड़ से लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा जाने वाली सड़क में हुई भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि इस हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत
व्यथित है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर पीड़ित परिवारों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. सीएम ने घायलों को समुचित इलाज प्रदान करने का भी जिला प्रशासन को उचित निर्देश दिए हैं. इसके अलावा एक लाख रुपये मुआवजा का ऐलान भी किया है.












