
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटी की बैठक हुई. बैठक में नवंबर एवं दिसम्बर 2021 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 39 आवेदनों में से 26 को नियमानुसार उचित पाया गया. लाभुकों में लगभग 16 लाख 69 हज़ार रुपये राशि का लाभ मिला. इसका लाभ लेने वालों में शंकर कुमार शर्मा, बी मंडल, अर्पिता बनर्जी, अनिल कुमार, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद नौशाद, सुमित दास, रविंदर सिंह, मनोज कुमार, एस के शर्मा, शेख तनवीर अहमद, पिंकू कुमार, बिनय कुमार झा, रवि प्रसाद, सुबोध कुमार सिंह, महेंद्र ठाकुर, बरणाली दत्ता, सुधीर कुमार, रमेश प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, राजेश कुंमार रॉय, अशोक कुमार मिश्रा, नीरज शर्मा, सुजीत कुमार, बुधन माझी, गिरीश चंद्र सिंह शामिल है. इसमें सबको शुभकामनाएं दी गयी. बैठक में चेयरमैन अमित सहाय, सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, हरदीप सिंह सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा उपस्थित हुए.





