• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-md-online-टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कर्मचारियों के सवालों का दिया जवाब, टीएमएच में जल्द शुरू होगी डेंटल इंप्लांट की सुविधा, कदमा केएफ 4 फ्लैट सुरक्षित होगा, टाटा स्टील के एक कर्मचारी ने आरएंडडी के बजट को लेकर सवाल उठाकर एमडी को सफाई देने पर किया मजबूर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन का फाइल फोटो.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने मंगलवार को एमडी ऑनलाइन में कर्मचारियों और अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया. अपने लोकप्रिय कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन के दौरान कर्मचारी और अधिकारी खुलकर अपनी बातों को सीधे एमडी के समक्ष रख सकते है. इस दौरान मंगलवार को एमडी ने कंपनी के वित्तीय स्थिति और उत्पादन की स्थिति से कर्मचारियों को अवगत कराया. इसके बाद टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, भूषण स्टील, कलिंगानगर प्लांट समेत तमाम स्थानों से अधिकारियों ने अपनी प्लांट की स्थिति से अवगत कराया. इस दौरान सवाल जवाब हुआ, जिसका जवाब एमडी ने दिया. इस दौरान टाटा स्टील के ट्यूब बारीडीह (जमशेदपुर) के पीछे के रास्ते में लाइट की व्यवस्था करने के लिए आभार जताया गया. कंपनी के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के कर्मचारी संजीव ओझा ने कहा कि वहां काफी असुरक्षित लोग महसूस करते थे, लेकिन लाइट लग जाने से आने जाने वाले को काफी आराम हो गया है.
टीएमएच में जल्द शुरू होगी डेंटल इंप्लांट की सुविधा

टाटा स्टील के एमइडी के मेंटेनेंस सेक्शन के एमबी सिंह ने टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में डेंटल इंप्लांट की सुविधा कब से शुरू होगी, इसका जवाब मांगा. इस पर एमडी के निर्देश पर टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ सुधीर राय ने कहा कि वे लोग प्रयासरत है कि जल्द से जल्द यह सुविधा शुरू हो जाये. इसके लिए जरूरी सीवीसीडी की व्यवस्था नहीं हो पायी है. उससे दांत का गहराई तक क्या डैमेज हुआ है, वह देखा जा सकता है. उसकी व्यवस्था होने के साथ ही इसको शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए डेंटल लैब को भी विकसित किया जाना होगा. इसके तहत कुछ काम को आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कराया जाना है.
कदमा केएफ4 फ्लैट खतरनाक हालत में, तत्काल दुरुस्त कराये

टाटा स्टील के एलडी वन के कर्मचारी अमरुजमां ने जमशेदपुर के कदमा बीएच एरिया स्थित केएफ 4 फ्लैट के हालत के बारे में एमडी के समक्ष उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फ्लैट के लोकेशन की वजह से लोग इस फ्लैट से रिटायर होकर ही निकलते है, लेकिन इस बिल्डिंग की हालत बहुत खराब है. चारो तरफ से छज्जा गिर रहा है. बालकोनी खराब है, लोग बालकोनी में जाने से डरते है. इसकी मरम्मत करा दी जाये नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इसके अलावा फ्लैट में कुछ समय में नशेड़ियों का अड्डा लग जाता है. चोरों का भी आना जाना होता है. यहीं वजह है कि बाइक की भी चोरी होती है. पानी का मीटर भी चुरा लिया गया था. इस कारण इसकी व्यवस्था ठीक की जानी चाहिए. फ्लैट के बाहर निकलते ही बेल्डीह तालाब की ओर से गाड़ियां स्पीड से आती है, जिस कारण सड़क हादसा का डर होता है. सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की जरूरत है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर चाहरदिवारी को भी तोड़ दिया गया है, जिससे असुविधाएं हो रही है. इस पर एमडी ने कहा कि चीफ एडमिनिस्ट्रेशन रितुराज सिन्हा मामले को देखेंगे. स्पीड ब्रेकर की जरूरत होगी तो उसको बनाया जायेगा. फ्लैट को सुरक्षित बनाने के लिए दौरा टीम करेगी. इसके अलावा चाहरदिवारी को कुछ कर्मचारी ही अपनी सुविधा के लिए तोड़ देते है. इस कारण ऐसे लोगों को रोकना होगा. एमडी ने कर्मचारियों से पुलिस को भी जानकारी देने को कहा और कहा कि इस मामले में कंपनी भी हस्तक्षेप करेगी.
आरएंडडी को लेकर कंपनी को निवेश बढ़ाने की जरूरत

टाटा स्टील के मार्केटिंग एंड सेल्स नवीन कुमार सोनी ने यहां एमडी को कहा कि आरएंडडी यानी रिसर्च और डेवलपमेंट में कंपनी का खर्च को बढ़ाने की जरूरत है. एक साल पहले ही वे यानी नवीन कुमार सोनी टाटा स्टील में योगदान दिये है. एक साल में उन्होंने अध्ययन में पाया कि आरएंडडी में टाटा स्टील का बजट काफी कम है. इसकारण इसकी बजट को बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि जापान और जर्मनी के तकनीक को ही हम लोग सिर्फ फॉलो करते है. ऑटो इंडस्ट्रीज में हाईएंड स्टील की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति भारत में कम होता है और अब भी भारत विदेशों पर निर्भर है. इस कारण आरएंडडी पर कंपनी को बजट बढ़ाने की जरूरत है. एमडी ने कहा कि इस मसले पर आरएंडडी के चीफ देवाशीष भट्टाचार्जी उनसे बात कर लेंगे. लेकिन एमडी ने इस बात का खंडन किया कि टाटा स्टील आरएंडडी पर खर्च कम करती है. एमडी ने बताया कि आरएंडडी पर ज्यादा राशि खर्च की गयी है, लेकिन अगर कंपनी की क्षमता के विकास के आधार पर प्रतिशत के आधार पर अगर बात किया जायेगा तो यह कम जरूर लगेगा, लेकिन राशि काफी ज्यादा खर्च की जा रही है. टाटा स्टील का टर्नओवर सात से आठ साल में बढ़ा है, जिसका अनुपात देखा जायेगा तो कम दिखेगा, लेकिन राशि काफी ज्यादा बढ़ायी गयी है. उन्होंने बताया कि ऑटो इंडस्ट्रीज की जहां तक बात है तो उसका हाईएंड स्टील टाटा स्टील बनाती है और बढ़िया क्वालिटी भी बनता है. आरएंडडी पर काम होना चाहिए, वह आगे भी होगा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel legal and corporate changes : टाटा स्टील के लीगल व कॉरपोरेट सेक्रेटेरियल विभाग में कई अधिकारियों के बदले पदनाम, कई की बदली जिम्मेदारियां
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel legal and corporate changes : टाटा स्टील के लीगल व कॉरपोरेट सेक्रेटेरियल विभाग में कई अधिकारियों के बदले पदनाम, कई की बदली जिम्मेदारियां

October 1, 2026
Tata steel plate mill : टाटा स्टील कलिंगानगर में लगायेगी प्लेट मिल, एमडी ने बनायी प्रोजेक्ट टीम
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel plate mill : टाटा स्टील कलिंगानगर में लगायेगी प्लेट मिल, एमडी ने बनायी प्रोजेक्ट टीम

October 1, 2026
Tata steel foundation bonus : टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों का हुआ बोनस, परफार्मेंस रिवार्ड के रुप में दी जायेगी राशि
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel foundation bonus : टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों का हुआ बोनस, परफार्मेंस रिवार्ड के रुप में दी जायेगी राशि

September 30, 2026
Next Post
tata-steel-new-takeover-टाटा स्टील की इस कंपनी ने की एक स्टार्टअप का अधिग्रहण, टाटा स्टील मेडिकल के क्षेत्र में नये उपकरणों और मैटेरियल उत्पादन करेगी, हड्डियों के बदलने समेत कई चिकित्सा में इस्तेमाल में आने वाले सेरामिक कंपनी का किया टेकओवर, कौन है यह कंपनी

tinplate-union-election-टिनप्लेट यूनियन का चुनाव 5 मार्च को, नामांकन फार्म की हुई बिक्री, 36 कमेटी मेंबरों और पदाधिकारियों का होगा चुनाव

horoscope-know-your-day-wednesday-2nd-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 2 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-2nd-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 2 मार्च 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News