• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 18, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-founders-day-टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी टाटा को बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में दी गयी श्रद्धांजलि, चेयरमैन ने जमशेदपुर के लोगों को किया संबोधित, टाटा संस के चेयरमैन ने कहा-टाटा स्टील की क्षमता डबल होगा, जमशेदपुर में टाटा समूह की सारी कंपनियों का होगा निवेश, ”वर्ल्ड क्लास डिजिटल सिटी बनेगा जमशेदपुर”, देखिये-video-क्या कहा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने, क्या कहा शहर के विकास को लेकर टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी ने-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का वीडियो-बयान-video

जमशेदपुर : टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी जी टाटा का 183 वां जयंती मना रहा है. टाटा साहब की जयंती के मौके पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के सीईओ व प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, टाटा संस के पूर्व निदेशक डॉ जेजे ईरानी, टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के एमडी तरुण डागा समेत अन्य अधिकारियों ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पोस्टल पार्क में शहरवासियों को संबोधित करते हुए टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत जल्द टाटा स्टील 20 मिलियन टन से अपनी क्षमता को दोगुना करेगा और यह 40 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने लगेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि देते.

जमशेदपुर प्लांट से लेकर तमाम प्लांट का विस्तार किया जायेगा. इसकी तैयारी तेज गति से चल रही है. श्री चंद्रशेखरन ने कोरोना त्रासदी को याद करते हुए कहा कि टाटा स्टील के साथ हम सभी लोगों ने इस मुश्किल की घड़ी को देखा है. उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों व उनके परिजनों का आभार जताते हुए कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में भी उनका लगातार सपोर्ट मिला जिसके कारण कभी भी उत्पादन को प्रभावित नहीं होने दिया गया. हम लगातार आगे बढ़ते रहे जिसका नतीजा है कि हमारा आर्थिक प्रदर्शन भी बेहतर रहा. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी महामारी के दौरान ऑक्सीजन को लेकर जिस तरह से देशभर में हाहाकार मचा रहा, उसे टाटा स्टील ने दूर करने का प्रयास किया. टाटा स्टील ने विदेश से क्रायोजेनिक मेडिकल सिलेंडर आयात कराया. उन्होंने खुद टाटा प्रबंधन से फोन कर ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने के लिए कहा जिसमें कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देने में सहयोग किया. टाटा स्टील ने 100 की ऑक्सीजन उत्पादन को 1000 तक ले जाकर देश की जरूरतों को पूरा किया. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने इस दौरान अस्पताल में बेड की व्यवस्था, आइसोलेशन वार्ड के साथ टीकाकरण की व्यवस्था में पूरा सहयोग दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी तरुण डागा का बयान-वीडियो-video.

श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि हमने देश हित में अपनी जिम्मेदारी को निभाई. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जो स्थिति थी उसमें आम जनता, जिला प्रशासन का टाटा स्टील को लगातार सपोर्ट रहा, जिसके कारण कंपनी इस मुश्किल दौर से उबरने में कामयाब रही. इसके लिए उन्होंने सरकार के साथ आम जनता के साथ जिला प्रशासन का भी आभार जताया. उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप जमशेदपुर में टाटा समूह से जुड़े सारे बिजनेस को लाने जा रही है और यहां निवेश करेगी. तनिष्क, बिग बास्केट, वन एमजी, टाटा पावर का सोलर प्रोजेक्ट इस बात का गवाह है कि टाटा समूह जमशेदपुर को ईज आफ लिविंग बिजनेस देने के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने बताया कि डिजिटल क्षेत्र में टाटा के इस शहर जमशेदपुर को नेशनल बेंचमार्क बनाना चाहता है, जिससे टाटा शहर वर्ल्ड क्लास सिटी बन सके. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन गंभीर मंथन करते हुए.

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने इस दशक तक अपनी उत्पादन क्षमता को 20 मिलियन टन से 40 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा है. इसको लेकर लगातार निवेश किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर आने पर उन्हें प्रिविलेज महसूस होता है, प्रेरणा व प्रोत्साहन मिलता है. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि वे चाहते है कि जमशेदपुर के लोगों की क्वालिटी ऑफ लाइफ को और अधिक बेहतर बनाया जाये. इससे पूर्व टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पहले जुस्को) के एमडी तरुण डागा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कहा कि जमशेदपुर को और बेहतर बनाने के संकल्प के साथ वे लोग काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में काफी बेहतर रैंक जमशेदपुर का आया है और इसको और आगे ले जाने की जरूरत है. इस मौके पर सारे लोगों ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर काफी कम लोगों को वहां आने दिया गया था ताकि कोरोना के गाइडलाइन का पालन किया जा सके. कार्यक्वम का संचालन टाटा स्टील यूआइएसएल की सुकन्या दास ने किया.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Next Post

tata-sons-chairman-meet-tata-workers-union-officials-टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की बैठक, चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले-जमशेदपुर मेरे दिल के करीब, कंपनी के साथ कर्मचारियों और जमशेदपुर का होगा विकास, जानें क्या हुई बैठक में

tisco-growth-shop-employees-will-get-gift-टिस्को ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा चांदी का सिक्का, टिस्को मजदूर यूनियन के 50 साल पूरे होने पर टाटा संस के चेयरमैन के हाथों सिक्का को किया गया रिलीज

saraikela-accident-सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक की मौत

saraikela-accident-सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 18th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 18 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेगा तीन अतिरिक्त एसी, मरीजों को मिलेगी राहत

Jamshedpur crime : परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई

Saraikela accident :, सरायकेला में ट्रक ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Jamshedpur jugsalai issue – जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेगा तीन अतिरिक्त एसी, मरीजों को मिलेगी राहत

Jamshedpur crime : परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई

Saraikela accident :, सरायकेला में ट्रक ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Jamshedpur jugsalai issue – जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

Singhbhum chamber : चेंबर भवन में हस्तशिल्प निर्यात विपणन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur rural accident: बोड़ाम में तेज रफ्तार कार का फटा टायर, अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बोलेरो से टकरायी, नशे में धुत थे कार सवार, सभी हिरासत में

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News