
जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे पदाधिकारियों के साथ टाटा स्टील के बोर्ड रुम में मीटिंग की. उनके साथ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन भी थे. इस दौरान यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के साथ सारे 11 पदाधिकारी शामिल थे. इस दौरान यूनियन की ओर से चेयरमैन का अभिवादन किया गया और इलेक्ट्रिकल वाहनों के बनाने, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने और डाइवर्सिटी पर काम करने की अपील की गयी. इस दौरान यूनियन की ओर से यह अपील की गयी कि टाटा समूह के सारे प्रोडक्ट को एक छत के नीचे टाटा के शहर जमशेदपुर में उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया. इस दौरान यूनियन की ओर से चेयरमैन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण मिलने पर कर्मचारियों की ओर से बधाई दी. यूनियन के पदाधिकारियों ने चेयरमैन के अगले कार्यकाल के लिए भी शुभकामनाएं दी. चेयरमैन ने यहां यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर मेरे दिल के करीब है और आप लोगों से बात करना काफी अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप कार्बन उत्सर्जन में कमी, ग्रीन एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट पर काफी कार्य कर रही है. उन्होंने टाटा स्टील के प्रदर्शन पर यूनियन और मैनेजमेंट को बधाई दी. यूनियन ने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और जमशेदपुर के सुविधा में बढ़ोतरी करने के लिए चेयरमैन से अनुरोध भी किया.





