
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन ऑफिस में कमेटी मीटिंग आयोजित हुई. कम कमेटी मेंबरों की संख्या के बीच सुबह 9.15 से दोपहर 12.30 बजे तक मीटिंग हुई. पहले तो दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. पिछले मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म किया गया. इसके बाद अन्य मुद्दों पर चर्चा शुरू की गयी. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने खुलकर अपनी बातों को तो रखा, लेकिन उनमें एक निराशा नजर आयी, जहां ज्यादा कमेटी मेंबर नहीं थे, वहीं, काफी देर तक नहीं चला. लंच का इंतजाम होने के बावजूद कमेटी मीटिंग काफी कम समय में ही समाप्त हो गया. वैसे यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि वे सारी समस्याओं को नोट करके मैनेजमेंट के स्तर पर बातचीत करेंगे. इस दौरान अध्यक्ष ने यूनिफार्म ग्रेड स्ट्रक्चर बनाने के लिए फिर से बैठक शुरू करने का आश्वासन दिया जबकि ऑफिस एसोसिएट मॉडल को लागू करने के मुद्दे पर कहा कि इसकी डिजाइनिंग एसएनटीआइ की ओर से की गयी है. अध्यक्ष ने कहा कि बिष्टुपुर जी टाउन क्लब का चुनाव भी जल्द होगा जबकि टाटा स्टील के इंट्री गेट में जो समस्या है, उस समस्याओं को भी तत्काल दूर किया जायेगा. इस दौरान कई सारे सवाल उठाये गये. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा ने यूनियन को कमजोर करने पर सत्ता पक्ष के लोगों को घेरा कि जब सिंटर प्लांट में सेंट्रल कमांड सेंटर का उदघाटन हो रहा था, तब यूनियन का कोई प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था, जो आपत्तिजनक है और यूनियन के कमजोर नेतृत्व का यह परिचायक है. इसके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष आरसी झा ने महिलाओं की नौकरी देने की तारीफ की, लेकिन महिलाओं को जगह देने के नाम पर पुराने कर्मचारियों के साथ अत्याचार नहीं करने की भी आवाज उठायी. कोक प्लांट विभाग में एक यूनिट बन्द हो रहा है और उसके स्थान पर नया प्लान्ट बन रहा है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का होगा. इस नए प्लान्ट में प्रबंधन द्वारा सिर्फ महिला कर्मचारियों को रखने की बात कही जा रही है. मैं भी व्यक्तिगत रूप से प्रबंधन द्वारा किए जा रहे डाइवर्सिटी का समर्थन करता हूं. मगर डाइवर्सिटी का मतलब सभी जेंडर के कर्मचारियों का साथ साथ काम करना होना चाहिए. जो कर्मचारी पुराने प्लान्ट में काफी कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं उन्हें सिर्फ पुरुष होने के कारण नए प्लान्ट से निकाल नहीं देना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो यह डाइवर्सिटी के नाम पर पुरुषों के साथ डिस्क्रिमिनेशन होगा. यूनियन नेतृत्व को इस पर उचित कदम उठाने की जरूरत है ताकि आज कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं हो. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील से सेवानिवृत और अलग होने वाले कमेटी मेंबरों को किया गया सम्मानित
कमेटी मीटिंग के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के कद्दावर उपाध्यक्ष और कमेटी मेंबर एम भाष्कर राव को विदायी दी गयी. वे काफी पुराने कद्दावर कमेटी मेंबर थे, जो रिटायर हो गये. उनको विदाई दी गयी और उनको सम्मानित किया गया. इसके अलावा टाटा स्टील के बिरेंद्र कुमार सिंह ने जॉब फॉर जॉब में अपने बेटे को नौकरी दी है. वीके सिंह को भी कंपनी से अलग होने पर विदाई दी गयी. इसके अलावा कमेटी मेंबर नर्मदेश्वर कुमार चौधरी को भी रिटायर होने पर विदाई दी गयी. टाटा स्टील के आइएल 6 स्तर के अधिकारी बनने पर सचितानंद साहू को भी विदाई दी गयी. उपरोक्त सारे लोगों के उज्जवल भविष्य की सामना की गयी. (नीचे देखे पूरी खबर, किसने क्या सवाल किये)

किसने क्या सवाल उठाया :
कोक प्लांट के आरसी झा (पूर्व उपाध्यक्ष)-पिछले समय में मैंने कर्मचारियों को ड्यूटी जाने के समय होने वाली कठिनाइयों के बारे में आपलोगों को अवगत कराया था, जिसके बाद स्कैटर्ड पंचिंग की सुविधा आरम्भ की गई, परन्तु इससे भी समस्या खत्म नहीं हुई है. अभी भी कर्मचारियों को गेट पर रुक कर पंच करना पड़ता है. इसके कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. गेट पर संकरा रास्ते पर पंच करने समय दोपहिया वाहन के संतुलन बिगड़ने से गिरने का डर बना रहता है. गेट पर लगने वाले लाइन की लंबाई जरूर काम हुई है परंतु खत्म नहीं हुई है. इस कारण कई कर्मचारियों का लिव विदाउट पे हो जाता है. श्री झा ने सुझाव दिया कि महीने में तीन दिन 15 मिनट का जो रिलैक्सेशन दिया गया है, उसे कुल जोड़ कर 45 मिनट पूरे महीने के लिए किया जाए. अगर कर्मचारी का पूरे महीने में कुल देरी 45 मिनट से ज्यादा होता है तभी विदाउट पे हो अन्यथा नहीं हो. सेफ्टी टाइम को भी बढ़ाने के बारे में विचार किया जाए. कोक प्लांट विभाग में 25 दिसंबर 2020 को एनएस 4 / क्लस्टर बी के दस पदों की वेकैंसी निकली थी, जिसमें कंपनी के सभी लोकेशन के कर्मचारी योग्य थे. श्री झा ने कहा कि उनकी जानकारी में कर्मचारी वर्ग के लिए पहली बार ऐसी वेकैंसी निकली थी. इसमे करीब 250 लोगों ने अप्लाई किया. इसके लिए 11 बार इंटरव्यू हुआ और दिसम्बर 2021 में लगभग एक साल बाद रिजल्ट घोषित हुआ, परन्तु आज तक टीजीएस के तीन कर्मचारियों को रिलीज नहीं किया गया. श्री झा ने अनुरोध किया है कि उन्हें जल्द से जल्द रिलीज कराने का प्रयास किया जाए. पूर्व वर्णित वेकैंसी में 5 कर्मचारी हल्दिया से आए हैं. आरसी झा ने कहा कि वे लोग यही समझते थे कि समान ग्रेड में जमशेदपुर में सबसे ज्यादा पेमेंट मिलता है परन्तु हल्दिया से आए सभी कर्मचारियों का 10 से 15 हजार प्रति महीने पेमेंट कम हो गया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने स्तर से बात कर उन सभी के बेसिक को बढ़वाया, फिर भी ग्रॉस सैलरी में इतनी ज्यादा कमी हुई. आरसी झा ने कहा कि इस कारण उन सभी को घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है. आरसी झा ने अनुरोध किया है कि इस काम में सहयोग कर उनका ग्रॉस सैलरी को प्रोटेक्ट करवाने का काम करें. कर्मचारियों के बच्चों की मैट्रिक परीक्षा की जो बहाली निकली है, उसका रिजल्ट तत्काल देने की मांग की गयी.
सीआरएम के एके गुप्ता-सीआरएम की प्रोमोशन पॉलिसी ऑपरेशन में लागू किया जाये. विभाग का इंसेंटिव बोनस का रिवीजन 10 साल से नहीं हुआ है, जिसको किया जाना चाहिए. कंवियेंस एलाउंस को बढ़ाया जाये. इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर पीजी डिप्लोमा करने वालों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिलाया जाये. कमेटी मेंबरों को दो घंटे काम से रिलीज करने की भी मांग की.
पावर सिस्टम के दीप सिंह-नया पुरी गेस्ट हाउस काफी अच्छा है. बायलर इंजीनियरिंग और बायलर एटेंडेंट का कोर्स करने वालो को अतिरिक्त इंक्रीमेंट की सुविधा दिलायी जाये.
एफपी प्लानिंग के बिमल कुमार-टाटा न्यू को बिना इमेल आइडी के भी संचालित करने की सुविधा दी जाये. कैंटीन से ट्राली के जरिये होने वाली खाने की सप्लाइ की क्वालिटी काफी रद्दी है, जिसको सुधार किया जाना चाहिए.
आरएमएम के सुब्रतो कुमार-इसीबीएस कोर्स को नये सिरे से तैयार करने की जरूरत है. आरएमएम का इंसेंटिव बोनस को पुनरीक्षित किया जाये.
टीएंडडी विभाग से आरके सिंह-टाटा वर्कर्स यूनियन की सदस्यता तब ही दे दी जाये, जब कोई व्यक्ति टाटा स्टील में योगदान दे देता है. कमेटी मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट करने की भी मांग उठायी. वार्षिक या अर्धवार्षिक जेडीसी को फिर से शुरू किया जाये, जिसका कैलेंडर यूनियन तैयार करें.
सिंटर प्लांट के शिवेश वर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष)-एसोसिएट्स स्तर के कर्मचारियों के ग्रेड स्ट्रक्चर में बदलाव करते हुए इसके श्रेणी को बढ़ाने की जरूरत है. तीन से चार श्रेणी में किया जाना चाहिए. कमेटी मेंबरों की खाली हुई सीटों पर चुनाव कराया जाये. उन्होंने सत्ता पक्ष को निशाने पर लिया कि सेंट्रल कंट्रोल रूम सिंटर प्लांट में खुला, लेकिन इसमें यूनियन की सहभागिता नहीं दिखी, जो आपत्तिजनक है.
टीएमएच के राकेश कुमार-ऑफिस एसोसिएट्स का प्रोमोशन की व्यवस्था की जाये. जी टाउन क्लब की कमेटी को नये सिरे से बनाया जाये. अध्यक्ष का उन्होंने आभार जताया कि टीएमएच में मैनपावर को फिक्स करने के लिए पहल की है. ऑफिस एसोसिएट्स और सीनियर ऑफिस एसोसिएट्स, जो दोनों पोजिशन एनएस ग्रेड के ग्रुप 2 में रखा गया है. सीनियर ऑफिस एसोसिएट्स को एनएस ग्रेड के ग्रुप में रखा जाना चाहिए. टाटा स्टील के सारे विभागों की तरह टीएमएच के कर्मचारियों को भी ट्राली प्वाइंट से खाना की सप्लाइ करने की जरूरत है.
एलडी 3 के विकास दास-ब्रिज कोर्स को थोड़ा आसान किया जाना चाहिए ताकि सबको लाभ मिल सके. इसके अलावा कर्मचारियों को सोडेक्सो कार्ड की शुरुआत की जानी चाहिए.
एलडी 2 के मोहम्मद रफीक-पुराने वेज स्ट्रक्चर के कर्मचारियों का पार्किंग ग्रेड को खोला जाना चाहिए. क्वार्टरों के लिए स्पेशल प्वाइंट देने का रिव्यू होना चाहिए. पीएल (पर्सनल लीव) की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है.
एलडी 3 के संदीप बेहरा-टाटा स्टील इंप्लाइज बेनीफिट स्कीम का फिर से पुनरीक्षण किया जाना चाहिए और इंक्रीमेंट हर साल दिया जाना चाहिए. गोलमुरी फ्लैट एरिया ग्राउंड एरिया में वाकिंग की सुविधा बहाल किया जाना चाहिए.
सीआरएम के सूरज कुमार-नये कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर लिया जा रहा है, जो काफी घातक है. इसको रोकने की जरूरत है.
एलडी 1 के आरके ठाकुर-एरिया के ऑफिस बियररों के साथ कमेटी मेंबरों की मीटिंग होता रहना चाहिए. इसीबीएस को रिव्यू किया जाना चाहिए.
एलडी 1 के राजू-कंवियेंस एलाउंस की समीक्षा की जाये और नया रेट लागू किया जाये
एलडी 1 के संजीव कुमार-जॉब फॉर जॉब को जारी रखा जाये और नया रजिस्ट्रेशन को भी शुरू किया जाये.
एलडी 2 के राहुल श्रीवास्तव-कंपनी के क्रेन सेक्शन के कर्मचारियों को प्रोमोशन नहीं मिल पा रहा है. एनएस 4 ग्रेड को प्रोमोशन नहीं मिल रहा है, जिसको तत्काल दिलाया जाना चाहिए. बारीडीह एरिया के क्वार्टर को शिफ्टिंग का प्वाइंट दिया जाना चाहिए.
कोक प्लांट के सीएस झा (पूर्व सहायक सचिव)-कर्मचारियों का वेहिकल एलाउंस को रिव्यू किया जाना चाहिए क्योंकि महंगाई काफी चरम पर है.
फील्ड मेंटेनेंस के रंजन राकेश-विभाग का इंसेंटिव बोनस को तत्काल फाइनल किया जाये. जो वेकेंसी है, उसको भरा जाना चाहिए.
एलडी वन के निरंजन-एलडी वन का रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ है, जिसका लाभ कर्मचारियों को दिलाया जाये. इसके अलावा इंसेंटिव बोनस स्कीम को फिर से रिव्यू किया जाना चाहिए.












