• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-8th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 8 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-tuesday-8th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 8 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं। उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का संदेश आ सकता है। बदलते समय के साथ स्वयं को समायोजित करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

वृष राशि
व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। सबको अपनी आयोजन में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। ऑफिस की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीजें आपके पक्ष में झुकी नजर आएंगी। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को दूर कर देगा।

मिथुन राशि
लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। जिन लोगों से आपकी भेंट कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार के भाव से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। नौकरी धंधा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

कर्क राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख्याल है और जो आपको समझता भी है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।

सिंह राशि
अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज आप अगर आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली सूचना आपका दिन बना सकती हैं। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए कदम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENT

तुला राशि
जो लोग लघु उद्योग करते हैं। उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में परेशानी होगी। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज आप दूसरों पर कुछ ज्यादा मेहरबानी और खर्चा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में दवा की तरह असरदार साबित होगी। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक जबरदस्त है। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन समम हैं।

धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और बढ़े हौसले की वजह से प्रगति निश्चित है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। आपका अधिकतर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको अपने पार्टनर को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में परेशानी होगी। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

मकर राशि
आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

कुंभ राशि
अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है। जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है, जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात लाते हैं। आप ऐसी योजनाओं को अमली जामा पहनाने की स्थिति में होंगे, जो कई लोगों को प्रभावित करेगी। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

मीन राशि
आज चंद्र की स्थिति की वजह से आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। एक खुशनुमा और हसीन शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। पर्यटन क्षेत्र आपको अच्छा कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

June 22, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Next Post
jamshedpur-police-success-भालुबासा में फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार, मोबाइल छिनतई करने वाला भी गया जेल

jamshedpur-police-success-भालुबासा में फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार, मोबाइल छिनतई करने वाला भी गया जेल

tata-steel-officers-sent-on-special-project-टाटा समूह के स्पेशल प्रोजेक्ट में लगाये गये टाटा स्टील के वित्तीय मामलों से जुड़े 5 अधिकारी, इन अधिकारियों की जगह कई की अस्थायी पोस्टिंग, जानें क्या है यह बदलाव

tata-steel-officers-sent-on-special-project-टाटा समूह के स्पेशल प्रोजेक्ट में लगाये गये टाटा स्टील के वित्तीय मामलों से जुड़े 5 अधिकारी, इन अधिकारियों की जगह कई की अस्थायी पोस्टिंग, जानें क्या है यह बदलाव

tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स में वेज रिवीजन को लेकर वार्ता शुरू, दो घंटे चली प्लांट हेड के साथ यूनियन अधिकारियों की वार्ता

tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स में वेज रिवीजन को लेकर वार्ता शुरू, दो घंटे चली प्लांट हेड के साथ यूनियन अधिकारियों की वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

West singhbhum accident : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Maharashtra Road accident-महाराष्ट्र में सड़क हादसा, ठाणे में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकरायी, हुए कई टुकड़े, दो की मौत, एक घायल

Jamshedpur rural – राजदोहा में संताली ओलचिकी कक्षा का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur accident : गोविंदपुर में हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

jamshedpur rural- जेएलकेएम को पूर्वी सिंहभूम में मिला नया नेतृत्व, तपन महतो बने जिलाध्यक्ष, संगठन मजबूती के लिए करेंगे काम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

West singhbhum accident : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Maharashtra Road accident-महाराष्ट्र में सड़क हादसा, ठाणे में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकरायी, हुए कई टुकड़े, दो की मौत, एक घायल

Jamshedpur rural – राजदोहा में संताली ओलचिकी कक्षा का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur accident : गोविंदपुर में हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

jamshedpur rural- जेएलकेएम को पूर्वी सिंहभूम में मिला नया नेतृत्व, तपन महतो बने जिलाध्यक्ष, संगठन मजबूती के लिए करेंगे काम

West singhbhum – दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News