
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है. टीएमएच के केबिन में उनको देखने वालों का तांता लगा हुआ है. टाटा स्टील प्रबंधन के लगभग सारे आला अधिकारी टीएमएच पहुंचे है जबकि यूनियन से जुड़े तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व कमेटी मेंबर, आम मजदूर से लेकर हर आम और खास पहुंच रहे है. राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका अस्पताल पहुंचकर हाल चाल जाना. उनको स्पेशल केबिन दे दिया गया ताकि अस्पताल पर इसका कोई असर नहीं पड़े. लोगों का तांता सुबह से लगा हुआ है. आपको बता दें कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के पैर के लीगामेंट का ऑपरेशन कोलकाता के एमरी अस्पताल में किया गया. बेहतर इलाज के लिए वहां उनको रेफर किया गया था. उनका वहां बेहतर इलाज कराया गया, जहां ऑपरेशन कराने के बाद संजीव चौधरी टुन्नु अस्पताल आ गये. अस्पताल में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सरकार, वीपी संजीव पॉल समेत तमाम वीपी, चीफ और हेड स्तर के अधिकारी से लेकर तमाम स्तर के अधिकारियों ने मुलाकात की है. इसके अलावा कांग्रेस, भाजपा, झामुमो, भाजमो समेत तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उनसे मुलाकात की है और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. उनका हाल चाल जाना है.






