
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती के 43 वर्षीय भीम प्रमाणिक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. आसपास के बस्ती वासियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी. मौके पर आदित्यपुर थाने की गश्ती दल में आए दरोगा सागर महथा ने बताया कि शाम के 5:00 बजे बस्ती वासियों द्वारा एक आत्महत्या की सूचना मिली है, जिसके आलोक में आदित्यपुर पुलिस गश्ती बल मौके पर पहुंची है. जहां सूचना सही पाई गई है. एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेज दिया गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि अत्यधिक शराब पीने के कारण भीम प्रमाणिक लगातार अवसाद से ग्रसित रहता था और मानसिक संतुलन बिगड़ी हुई रहती थी. अपने पीछे हुए एक पुत्र और विधवा पत्नी को छोड़ गए हैं.





