
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित संतोष छापोलिया के कपड़े की गोदाम में कर्मचारी रंजन कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी कर्मचारियों को तब हुई जब वे गोदाम पहुंचे. उन्होंने पाया की रंजन ने फांसी लगा ली है. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रंजन गम्हारिया का रहने वाला था और संतोष छापोलिया के कपड़े की दुकान में बीते छह साल से काम कर रहा था. रंजन ने दुकान के अंदर रखे अलमीरा के हैंडल में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







