
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीएसडीपीएल की अधिकृत यूनियन टीएसडीपीएल इम्प्लाइज यूनियन चुनाव में 15 कमेटी मेंबर पद के लिए 30 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया. नाम वापस लेने वालों में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 से आशीष रंजन सिन्हा और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 से विजय कुमार शर्मा शामिल हैं. नाम वापसी के उपरांत प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया. कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. अब 25 मार्च को कंपनी के तीन संयंत्रों (बारा, सीआर व डिमेट) में मतदान होगा. पूर्वाहन 11 से दिन के तीन बजे तक मतदान होगा. बारा में आठ, सीआर में चार व डिमेट प्लांट में एक सीट के लिए चुनाव होगा. मतदान के बाद मतगणना होगी. इसके बाद विजयी कमेटी मेंबरों के नामों की घोषणा की जायेगी. विजयी कमेटी मेंबरों के बीच से यूनियन पदाधिकारियों का चुनाव होगा.






