• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 25, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

adityapur-murder-case-गैंगवार की भेंट चढ़ा देबू दास, हत्याकांड में हो रहा है नया खुलासा, जानिये, 5 महीने के भीतर मनोज सरकार गिरोह के दूसरे सदस्य पर हमला, अगली बारी किसकी ? मर्डर मिस्ट्री रिपोर्ट, देखिये-video-क्या कह रहे है हत्या पर सरायकेला एसपी-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी आनंद प्रकाश का बयान-वीडियो-video

आदित्यपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
आदित्यपुर : गुरुवार तड़के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप स्थित खोसला धर्मकांटा के पास हुए देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास हत्याकांड मामले में सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देबू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि देबू के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठे युवक ने की है. मतलब साफ है कि देबू की हत्या उसके करीबी ने की है. सूत्र बताते हैं कि देबू सुबह अपनी मोटरसाइकिल से अकेले घर से निकला था. रास्ते में कोई परिचित उसकी गाड़ी पर बैठा और खोसला धर्म कांटा के समीप पीठ में सटाकर गोली मार दी. जिससे देबू जमीन पर गिर पड़ा. गोली मारने वाले शख्स ने उसे तड़पता छोड़ आसानी से पैदल ही भाग निकला. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा, जिंदा कारतूस और चप्पल बरामद किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम.

होटल दिखाने जा रहा था देबू
सूत्र बताते हैं कि देबू का एक होटल है जो खोंसला धर्मकांटा के पास है. जो काफी समय से बंद पड़ा है. बुधवार की शाम को किसी ने होटल किराए पर लेने का सौदा किया था. वही गुरुवार को होटल देखने पहुंचा था, जिसे देबू अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर होटल दिखाने ले जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटनास्थल पर पड़ा मिला खोखा और खून के धब्बे.

आपराधिक पृष्टभूमि रहा है देबू का
देबू हत्या और रंगदारी के मामलों में जेल जा चुका था. हाल ही में रेलवे में टेंडर मैनेज मामले में गैंगस्टर मनोज सरकार के साथ जेल गया था. फिलहाल वह जमानत पर था और हाइवा के जरिये बालू उठाव और स्क्रैप का कारोबार से जुड़ा था.
आदित्यपुर में गैंगवार का पुराना रहा है इतिहास
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में गैंगवार का पुराना इतिहास रहा है. क्षेत्र में सागर लोहार, संतोष थापा और मनोज सरकार गिरोह अक्सर किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती पेश करते रहे हैं. संतोष थापा और सागर लोहार गिरोह बालू और जमीन के खेल में जहां वर्चस्व को लेकर आपस में टकराते रहे हैं, वहीं मनोज सरकार गिरोह रेलवे और स्क्रैप के कारोबार में एकाधिकार को लेकर डटे हुए हैं. हालांकि पिछले साल छठ पर्व के प्रातःकालीन अर्ध्य के दिन विक्की नंदी पर हुए बमबारी मामले में चर्चा में आने के बाद अपराधकर्मी बबलू दास से सागर लोहार ने किनारा कर लिया है, जिसके बाद से बबलू दास अलग गिरोह बनाने की तैयारी कर रहा है, फिलहाल वह जेल में है. (नीचे देखे पूरी खबर)

आदित्यपुर थाना सरायकेला-खरसावां के एसपी जांच के लिए आये.

अगला टार्गेट कौन !
जिस तरह से पिछले साल छठ पर्व के प्रातः कालीन अर्ध के दौरान सुबह-सुबह अपराधियों ने मनोज सरकार गिरोह के स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी को टारगेट कर बमबारी की थी, उसी तर्ज पर गुरुवार तड़के अपराधियों ने देबू दास को टारगेट किया. हालांकि बमबारी में विक्की नंदी बाल-बाल बच गया था, मगर देबू जान से हाथ धो बैठा. विक्की और देबू दोनों ही मनोज सरकार गिरोह से ताल्लुक रखता है. तो क्या अगला टारगेट विक्की नंदी है ! हालांकि बमबारी के बाद विक्की नंदी ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल.

आधा दर्जन संदिग्धों को उठाया पुलिस ने
गुरुवार तड़के हुए देबू हत्याकांड मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है. इनमें से ज्यादातर हिस्ट्रीशीटर हैं. पुलिस अपराध की दुनिया से राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे सन्नी सरदार, सुमित शर्मा, गुड्डू, आशीष गोराई, चन्दन डेविड वगैरह से पूछताछ कर रही है. हालांकि हमारे सूत्रों के अनुसार इनमें से कोई भी हत्यारा नहीं है. साजिशकर्ता भले हो सकता है. क्योंकि हत्यारे की उम्र 20 से 22 साल के आसपास की बताई जा रही है.
क्या कहा एसपी ने
इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश मौका- ए- वारदात पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है वैसे एसपी ने भी गैंगवार से इनकार नहीं किया है उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
west-singhbhum-नक्सली मुर्गी बोदरा को चाईबासा पुलिस ने पकड़ा, पुलिस मुठभेड़, लेवी लेना समेत अन्य मामलों में था फरार, निशानदेही में पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया विस्फोटक-देखिये-video

west-singhbhum-नक्सली मुर्गी बोदरा को चाईबासा पुलिस ने पकड़ा, पुलिस मुठभेड़, लेवी लेना समेत अन्य मामलों में था फरार, निशानदेही में पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया विस्फोटक-देखिये-video

jamshedpur-congress-जमशेदपुर कांग्रेस का 27 मार्च को होगा कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह, कार्यकर्ता होंगे सम्मानित, जानें क्या है तैयारियां

jharkhand-ats-big-success-झारखंड एटीएस को मिली बड़ी सफलता, बिहार से पकड़कर लाये चार आर्म्स सप्लायर, 35 देसी पिस्तौल भी जब्त, उत्तर प्रदेश से बिहार और झारखंड तक फैला था इस गिरोह का हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क, जानें क्या है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News