
जमशेदपुर : देश की बड़ी निजी स्टील कंपनी टाटा स्टील में अप्रैल का महिना बहाली का माह साबित होने वाला है. नये वित्तीय वर्ष में दो बहाली निकाली गयी है. गुरुवार को जहां टाटा स्टील ने ट्रेनी इंजीनियरों की बहाली निकाली, वहीं जूनियर इंजीनियर ट्रेनीज (जेट) की बहाली निकाली गयी थी, जिसके लिए हजारों लोगों ने आवेदन अपना जमा किया है. इसका अध्ययन किया गया है. कर्मचारी पुत्र, पुत्रियों, रजिस्टर्ड रिलेशंस के अलावा बाहरी लोगों के लिए यह आवेदन निकाला गया था, जिसके लिए लोग ऑनलाइन इसके लिए 19 से 26 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते थे. बताया जाता है कि करीब 6000 लोगों ने जेट की बहाली के लिए अपना आवेदन जमा किया है. 15 अप्रैल को इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके लिए एडमिट कार्ड आवेदक ऑनलाइन डाउनलोड 8 अप्रैल से कर सकते है. परीक्षा का तरीका की जानकारी भी लोगों को दी जायेगी. बाहरी लोगों के लिए डोमेसाइल अनिवार्य है. कर्मचारी पुत्र, पुत्रियों, बहु और दामाद इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है. ऑनलाइन परीक्षा या इंटरव्यू पास करेंगे तो उनको बहाल किया जायेगा. 1 मार्च 1992 से 31 जुलाई 2005 तक के बीच या दोनों तिथियों समेत जन्में लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते है. चयनित लोगों को 12 माह यानी एक साल की ट्रेनिंग देने के बाद बहाल किया जायेगा. आवेदक की छाती 152 सेंटीमीटर (लड़कियों का 142 सेंटीमीटर) होनी चाहिए और छाती का विस्तार के बाद 5 सेंटीमीटर होना चाहिए. वजन लड़की या ट्रांसजेंडर का 40 किलो जबकि लड़कों का 45 किलो होना चाहिए. आंखों की रोशनी 6/6 दोनों आंखों का ग्लास, पावर ग्लास प्लस या माइनस 4.0 और कलर विजन सामान्य होना चाहिए. जिनका चयन हो जायेगा, उनको एक साल ट्रेनिंग दी जायेगी और ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 15047 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा. हॉस्टल में रहने और खाने की सुविधा भी अलग से दी जायेगी. टाटा स्टील के किसी भी लोकेशन में उनको नौकरी तब दी जायेगी जब उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जायेगी. चयनित व्यक्ति को बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल इस्टर्न रिजन के एक साल का अप्रेंटिस का रजिस्ट्रेशन मिलेगा.
ट्रेनी इंजीनियर की निकलेगी बहाली
टाटा स्टील ने ट्रेनी इंजीनियर के लिए बहाली निकाली गयी है. इस पद के लिए लड़के, लड़कियां और ट्रांजेंडर भी अपना आवेदन दे सकते है. महिलाओं और ट्रांजेंडरों को प्राथमिकता दी जायेगी. इंजीनियरों की बहाली तीन साल के टर्म के लिए निकाली है. टाटा स्टील में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के क्षेत्र में काम करने के लिए ट्रेनी इंजीनियरों की बहाली निकाली गयी है. पहले एक साथ के लिए ट्रेनीज के रुपय में रखा जायेगा, फिर तीन साल के लिए फिक्स टर्म इंप्लायमेंट के लिए बहाल किया जायेगा. वे लोग आइएल सिक्स ऑफिस के तौर पर बहाल होंगे, जिसका पदनाम असिस्टेंट मैनेजर का होगा. सिविल एंड स्ट्रक्चरल, सिरामिक, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इकेल्ट्रॉनिक्स, इन्सट्रूमेंटेशन, मेकेनिकल, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मेकाट्रोनिक्स, जियो इन्फॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग क्षेत्र के लिए बहाली निकाली गयी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की उम्र एक जुलाई 2022 को 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, एससी-एसटी और एलजीबीटीक्यू प्लस उम्मीदवारों की उम्रसीमा 32 साल तय की गयी है. चयनित को ढाई लाख का मेडिक्लेम दिया जायेगा जबकि सीटीसी 6 लाख रुपये दिया जायेगा. ऑनलाइन टेक्निकल टेस्ट के आधार पर पहले उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग होगी, जिसके बाद इंटरव्यू होगा. अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इंटरव्यू के बाद चयन किया जायेगा. 10 अप्रैल के पहले लोग टाटा स्टील डॉट कॉम के कैरियर ऑप्सन से बहाली के लिए आवेदन दे सकते है.
मैट्रिक पास के लिए निकलेगी परीक्षा का रिजल्ट जल्द
टाटा स्टील के मैट्रिक पास के लिए परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जायेगा. इसके लिए परीक्षार्थियों के अलावा कर्मचारियों के परिजनों को इंतजार है. बताया जाता है कि इसका रिजल्ट तैयार होकर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के दफ्तर तक पहुंच गया है. जैसे ही टीवी नरेंद्रन जमशेदपुर आयेंगे, वैसे ही रिजल्ट को जारी कर दिया जायेगा. वे मुंबई से वापस जब लौटेंगे, उसको फाइनल हरि झंडी मिलने के साथ ही रिजल्ट को जारी कर दिया जायेगा. वैसे यह संभव है कि शनिवार या रविवार को रिजल्ट जारी कर दिया जाये. अगर देर हुआ तो संभव है कि सोमवार तक रिजल्ट निकल ही जाये. वैसे इस बारे में ना तो मैनेजमेंट और ना ही यूनियन कुछ कहने को तैयार है .




