
जमशेदपुर : टाटा स्टील के लाइम प्लांट के सेफ्टी हेल्थ एंड वेलफेयर जेडीसी का आयोजन टाटा वर्कस यूनियन कैंसर रेस्ट हाउस के प्रांगण में हुआ. इसमें अतिथि के रूप में डॉ श्रीधर प्रधान, चीफ मेडिकल इंडोर सर्विसेज को आमंत्रित किया गया. कार्यक्रम में जेडीसी चेयरमैन चीफ लाइम प्लांट राजीव मल्होत्रा, जेडीसी सेक्रेटरी तुलिका स्नेहा, कमिटी मेम्बर राजेश कुमार एवं ऋषभ शुक्ला, सभी विभागीय हेड,अधिकारी और कर्मचारी थे. लाइम प्लांट जेडीसी की ओर से कोविड आपदा के समय टीएमएच द्वारा किये गए कार्यो के लिए मोमेंटो देकर पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया. यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु भी इसी विभाग से आते हैं तो उन्होंने भी ऑनलाइन जेडीसी को संबोधित किया. जेडीसी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कैंसर पीड़ितो और उनके परिजनों के बीच फल एवम अन्य चीजों का वितरण किया गया. धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी वाईस चेयरमैन प्रवीण धीरज खलखो ने दिया.




