
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नु की टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) से छुट्टी दे दी गयी है. शुक्रवार को उनको टीएमएच से छुट्टी दी गयी. उनको छुट्टी होने के बाद वापस भेज दिया गया. वे अपने आदित्यपुर स्थित आवास चले गये है. उनको घर पर आराम करने की सलाह दी गयी है. उनको घर तक छोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कमेटी मेंबर और कर्मचारी घर तक गये. वैसे वे जब तक अस्पताल में थे, तब तक लगातार लोगों की भीड़ अस्पताल में लगी हुई थी. मैनेजमेंट, यूनियन, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग लगातार वहां आ रहे थे. उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने बताया कि सबकी दुआओं से वे काफी बेहतर महसूस कर रहे है. उन्होंने कहा कि सबकी दुआओं ने काफी साथ दिया है और वे अब सबके बीच आ जायेंगे और जिसके लिए उनको अध्यक्ष कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों ने बनाया है, वे साथी कर्मचारियों की सेवा कर सकेंगे. आपको बता दें कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के पैर के लीगामेंट का ऑपरेशन कोलकाता के एमरी अस्पताल में किया गया. बेहतर इलाज के लिए वहां उनको रेफर किया गया था. उनका वहां बेहतर इलाज कराया गया, जहां ऑपरेशन कराने के बाद संजीव चौधरी टुन्नु अस्पताल आ गये. अस्पताल में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, जहां से छुट्टी दे दी गयी.




