
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स से मजदूरों की आवाज़ उठाने वाले टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश सिंह, हर्षवर्धन सिंह और आकाश दुबे ने अब नई लड़ाई शुरू कर दिया है. इन तीनों ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे लोग लड़ाई लड़ेंगे. इस लड़ाई में सरयू रॉय से भी सहयोग लेंगे जबकि रघुवर दास के कार्यकाल में वर्षों पुरानी टेल्को वर्कर्स यूनियन की मान्यता रदद् करने का मामला भी उठाएंगे. इन लोगों ने आरोप लगाया कि रघुवर दास के इशारे पर यह सारा काम किया गया है और ऐसी स्थिति ला दी गई है कि टेल्को वर्कर्स यूनियन में कोई कदम रखेगा तो उनको नौकरी से ही हाथ धोना पड़ेगा. इन लोगों ने टाटा मोटर्स में पुनर्वापसी की भी मांग की.







